scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलभारतीय सॉफ्ट टेनिस मिश्रित युगल टीम एशियाई खेलों से बाहर

भारतीय सॉफ्ट टेनिस मिश्रित युगल टीम एशियाई खेलों से बाहर

Text Size:

हांगझोउ, पांच अक्टूबर ( भाषा ) भारत की दोनों जोड़ियां एशियाई खेलों की सॉफ्ट टेनिस स्पर्धा के मिश्रित युगल से हारकर बाहर हो गई ।

अनिकेत पटेल और रागा श्री कुलंदाइवेलु एम ग्रुप एफ में तीन चरण में से एक ही मैच जीत सकी और चार टीमो में तीसरे स्थान पर रही ।

वहीं जय मीणा और आध्या तिवारी ग्रुप ए में दोनों मैच हारकर आखिरी स्थान पर रहे ।

सॉफ्ट टेनिस लॉन टेनिस का छोटा रूप है जो रबर की गेंदों से खेला जाता है । इसमें एक सेट चार अंक पर खत्म हो जाता है और सेट जीतने के लिये दो अंक का अंतर जरूरी है ।

मैच का निर्धारण बेस्ट आफ सेवन या बेस्ट आफ नाइन से होता है ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments