scorecardresearch
Monday, 23 February, 2026
होमखेलभारतीय पुरूष ब्रिज टीम हांगकांग से पिछड़ी

भारतीय पुरूष ब्रिज टीम हांगकांग से पिछड़ी

Text Size:

हांगझोउ, पांच अक्टूबर (भाषा) भारतीय पुरूष टीम ने पहले दो सत्र में औसत प्रदर्शन किया और एशियाई खेलों की ब्रिज स्पर्धा के फाइनल में हांगकांग ने उस पर बढत बना ली है ।

भारतीय टीम अब हांगकांग से 91 . 132.10 अंक से पीछे है । शुक्रवार को पहले तीन सत्र का खेल हुआ ।

भारत ने पहला सत्र 32 . 55 से गंवाया । दूसरे सत्र में भी हांगकांग ने 46. 29 से जीत दर्ज की ।

जकार्ता में एक स्वर्ण और दो रजत जीतने वाली भारतीय टीम ने आखिरी सत्र 30 . 28 से जीता । टीम में जग्गी शिवदासानी, संदीप ठकराल, सुमित मुखर्जी, राजेश्वर तिवारी , राजू तोलानी और अजय खरे शामिल हैं ।

भारतीय महिला और मिश्रित टीमें पहले ही बाहर हो चुकी हैं ।

भाषा मोना पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments