scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के कल्याण के लिए मई में छह दिनों के यज्ञ की घोषणा की

आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के कल्याण के लिए मई में छह दिनों के यज्ञ की घोषणा की

Text Size:

विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), 25 अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश सरकार राज्य के कल्याण और समृद्धि के लिए 12 मई से छह दिवसीय यज्ञ का आयोजन करेगी। राज्य के बंदोबस्ती आयुक्त एस सत्यनारायण ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एस सत्यनारायण ने एक बयान में कहा कि बंदोबस्ती विभाग विजयवाड़ा के इंदिरा गांधी नगर स्टेडियम में चंडीरूद्र, राज्यश्यामला, सुदर्शन, सहिता और श्री लक्ष्मी यज्ञ करेगा।

उन्होंने यज्ञ स्थलों का दौरा करने के बाद कहा, ‘‘ आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य की समृद्धि, कल्याण और सर्वांगीण विकास के लिए इन परम पवित्र यज्ञों की योजना बनाई है। ’’

राज्य में 12 मई को शाम पांच बजे से शुरू होने वाले यज्ञों के अनुष्ठान चार पंडाल में होंगे, जिसमें 520 से अधिक पुजारी भाग लेंगे।

भाषा रवि कांत पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments