scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशअर्थजगतनोएडा प्रशासन ने रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक का कार्यालय सील किया

नोएडा प्रशासन ने रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक का कार्यालय सील किया

Text Size:

नोएडा (उत्तर प्रदेश), 19 अप्रैल (भाषा) दिल्ली से सटे नोएडा में जिला प्रशासन ने जमीन, जायदाद के विकास से जुड़ी प्रमुख कंपनी सुपरटेक समूह के कार्यालय को सील कर दिया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध बताते हुए कहा कि जो कार्यालय सील किया गया है, वह सुपरटेक लिमिटेड का है जबकि बकाया वसूली का मामला सुपरटेक टाउनशिप से जुड़ा है।

जिला प्रशासन ने समूह के सुपरटेक टाउनशिप से बकाया वसूलने के लिए हाल ही में कार्रवाई शुरू की थी।

अतिरिक्त जिला अधिकारी (वित्त/राजस्व) वंदिता श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा से कहा, “सुपरटेक का कार्यालय सील कर दिया गया है।”

अधिकारियों के अनुसार, कार्यालय को सील करने की प्रक्रिया मंगलवार दोपहर दादरी के तहसीलदार की निगरानी में शुरू की गई थी।

इस बीच, सुपरटेक समूह ने जिला प्रशासन की कार्रवाई की निंदा की है।

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अवैध कार्रवाई से उन घर खरीदारों को भारी परेशानी हुई है, जिन्हें अपनी विभिन्न जरूरतों के लिए इस कार्यालय में आने की जरूरत है।’’

भाषा अनुराग रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments