scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार

अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार

Text Size:

नयी दिल्ली, चार मार्च (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से शनिवार अपराह्न दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

अर्थ6 मोदी लीड बुनियादी ढांचा

अर्थव्यवस्था के लिए प्रेरक शक्ति है बुनियादी ढांचे का विकासः मोदी

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि सरकार बुनियादी ढांचे के विकास को अर्थव्यवस्था के लिए प्रेरक शक्ति मानती है और इससे भारत को वर्ष 2047 तक एक विकसित देश बनने में मदद मिलेगी।

दि10 सिब्बल मुहिम

कपिल सिब्बल ने भारत में ‘अन्याय’ से लड़ने के लिए नये मंच की घोषणा की

नयी दिल्ली: राज्यसभा के सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)-नीत केंद्र सरकार के कार्यकाल में देश में मौजूद ‘अन्याय’ से लड़ने के लिए शनिवार को एक नये मंच की घोषणा की और इस काम में गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों एवं नेताओं समेत सभी से उनका सहयोग करने की अपील की।

प्रादे23 उप्र शिवलिंग

प्राचीन महादेव मंदिर का ‘शिवलिंग’ क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (उप्र), जिले के जानसठ कस्बे में एक प्राचीन महादेव मंदिर का ‘शिवलिंग’ क्षतिग्रस्त पाया गया है और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

प्रादे11 उप्र अयोध्या मस्जिद

अयोध्या विकास प्राधिकरण ने धन्नीपुर मस्जिद के निर्माण को अंतिम मंजूरी दी

अयोध्या (उप्र): अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) ने शुक्रवार को यहां धन्नीपुर मस्जिद के निर्माण को अंतिम मंजूरी दे दी।

दि5 गेट्स भारत प्रगति

बिल गेट्स ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की प्रगति की प्रशंसा की

नयी दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने स्वास्थ्य, विकास एवं जलवायु जैसे क्षेत्रों में भारत की प्रगति की सराहना की है।

प्रादे7 उप्र एसटीएफ पीएफआई

हाथरस साजिश : उप्र एसटीएफ ने वांछित पीएफआई ‘पदाधिकारी’ को गिरफ्तार किया

नोएडा (उप्र): उत्तर प्रदेश पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने हाथरस में 2020 में एक दलित लड़की के कथित सामूहिक दुष्कर्म और मौत के बाद दंगे भड़काने की साजिश के आरोप में प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक ‘‘पदाधिकारी’’ को केरल से गिरफ्तार किया है।

वि3 अमेरिका हेली

साम्यवादी चीन हमारा सबसे मजबूत और अनुशासित शत्रु है : निक्की हेली

वाशिंगटन: रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली ने शुक्रवार को कहा कि अमेरिका के सामने अब तक का सबसे मजबूत और अनुशासित दुश्मन साम्यवादी चीन है।

वि8 रूस स्पूतनिक वैज्ञानिक हत्या

रूस का कोविड-19 रोधी टीका ‘स्पूतनिक वी’ तैयार करने में शामिल वैज्ञानिक की हत्या

मॉस्को: रूस का कोविड-19 रोधी टीका ‘स्पूतनिक वी’ तैयार करने वाले वैज्ञानिकों में से एक आंद्रे बोतिकोव की यहां उनके आवास पर बेल्ट से गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के संबंध में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रूसी मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई है।

अर्थ5 अप्रत्याशित लाभ कर

डीजल पर अप्रत्याशित लाभ कर घटाया, एटीएफ से हटाया गया

नयी दिल्ली: सरकार ने डीजल के निर्यात पर लगने वाले अप्रत्याशित लाभ कर में कटौती करते हुए इसे 0.50 रुपये प्रति लीटर करने के साथ ही विमान ईंधन एटीएफ पर लगने वाले कर को शून्य कर दिया है।

खेल3 खेल टेलर

भारत ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला के दौरान खराब पिचों का इस्तेमाल हुआ: टेलर

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान मार्क टेलर ने मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए अब तक इस्तेमाल की गयी तीनों पिचों की जमकर आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह की पिच तैयार करने में कुछ हद तक ‘चालबाजी’ की गयी है।

भाषा जोहेब सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments