scorecardresearch
Tuesday, 21 April, 2026
होमदेशकश्मीर: हुर्रियत कांफ्रेंस ने कश्मीरी पंडित की हत्या की निंदा की

कश्मीर: हुर्रियत कांफ्रेंस ने कश्मीरी पंडित की हत्या की निंदा की

Text Size:

श्रीनगर, 27 फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर में मीरवाइज उमर फारूक के नेतृत्व वाले हुर्रियत कांफ्रेंस ने सोमवार को पुलवामा में कश्मीरी पंडित संजय शर्मा (40) की हत्या की निंदा की और इसे ‘भयावह कृत्य’ बताया।

शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अलगाववादी नेता ने कहा, ‘इस तरह इंसानों की निर्मम हत्या एक त्रासदी है जो कश्मीर पिछले साढ़े तीन दशकों से देख रहा है, निकट भविष्य में इसका कोई अंत नहीं दिख रहा है।’

हुर्रियत ने बताया कि कश्मीर में ऐसी परिस्थितियों में रहने वाले कश्मीरी पंडित आसान शिकार बन गए हैं।

गौरतलब है कि रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक और अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की स्थानीय बाजार जाते वक्त हत्या कर दी गई थी।

भाषा साजन मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments