scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशअर्थजगतड्रीमफॉक्स सर्विसेज का शेयर पहले दिन 42 प्रतिशत चढ़कर बंद

ड्रीमफॉक्स सर्विसेज का शेयर पहले दिन 42 प्रतिशत चढ़कर बंद

Text Size:

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) हवाईअड्डों के लिए ऑनलाइन सेवाएं देने वाले मंच ड्रीमफॉक्स सर्विसेज का शेयर मंगलवार को शेयर बाजार में 326 रुपये के निर्गम मूल्य की तुलना में 42 प्रतिशत चढ़कर बंद हुआ।

कंपनी का शेयर बीएसई पर 505 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ जो इसके निर्गम मूल्य की तुलना में 54.90 प्रतिशत अधिक है। इसके बाद यह 68.71 प्रतिशत की तेजी के साथ 550 रुपये पर पहुंच गया। अंत में यह 41.91 प्रतिशत की बढ़त लेकर 462.65 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर 56 प्रतिशत की उछाल के साथ 508.70 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 41.97 प्रतिशत चढ़कर 462.85 रुपये पर बंद हुआ।

मात्रा के लिहाज से से बीएसई पर कंपनी के 16.52 लाख शेयर और एनएसई पर 2.68 करोड़ से ज्यादा शेयरों का कारोबार हुआ।

कंपनी के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले महीने 56.68 गुना अभिदान मिला था। यह आईपीओ पूरी तरह से 1,72,42,368 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में लाया गया था और निर्गम के लिए मूल्य दायरा 308 से 326 रुपये था।

इसी के साथ कंपनी का बाजार मूल्यांकन 2,417.35 करोड़ रुपये है।

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments