scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमविदेशमार्वल स्ट्रडियोज की फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ सऊदी अरब में प्रतिबंधित

मार्वल स्ट्रडियोज की फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ सऊदी अरब में प्रतिबंधित

Text Size:

लॉस एंजिलिस, 23 अप्रैल (भाषा) मार्वल स्टूडियोज की बहु प्रतीक्षित फिल्म ‘‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’’ में समलैंगिक किरदार होने के कारण इसे सऊदी अरब तथा कई अन्य अरब देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

अमेरिका में छह मई को रिलीज होने वाले ‘‘डॉक्टर स्ट्रेंज’’ के सीक्वल को पांच मई को सऊदी अरब और अन्य खाड़ी देशों के सिनेमाघरों में रिलीज होना था।

वैराइटी की खबर के अनुसार, सऊदी अरब के सेंसर ने बेनेडिक्ट कम्बरबाच की इस सुपरहीरो फिल्म को वितरण प्रमाणपत्र नहीं दिया है।

सैम राइमी के निर्देशन वाले इस सीक्वल में अभिनेत्री शोचिटल गोमेज ने समलैंगिक किरदार निभाया है।

इस फिल्म से पहले मार्वल की ‘‘द एटनर्ल्स’’ को भी समलैंगिक जोड़े के रोमांस के कारण सऊदी अरब में प्रतिबंधित किया गया था।

भाषा गोला अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments