scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमविदेशसेना जब तय करेगी तब अपने हवाई अड्डों पर हमलों का जवाब देगा रूस: क्रेमलिन

सेना जब तय करेगी तब अपने हवाई अड्डों पर हमलों का जवाब देगा रूस: क्रेमलिन

Text Size:

(विनय शुक्ला)

मॉस्को, पांच जून (भाषा) रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय ‘क्रेमलिन’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेना जब तय करेगी तब रूस अपने हवाई अड्डों पर हुए यूक्रेनी ड्रोन हमलों का जवाब देगा।

यूक्रेन ने एक जून को रूस के मरमंस्क, इरकुत्स्क, इवानोवो, रियाजान और अमूर क्षेत्रों में हवाई अड्डों पर ड्रोन हमले किए थे।

रूस कब और कैसे जवाबी कार्रवाई कर सकता है, इस बारे में मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा, “हमारी सेना जब और जिस तरह से उचित समझेगी, उस तरह से जवाब दिया जाएगा।”

बुधवार की रात, अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर हुई बातचीत के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि रूस यूक्रेनी ड्रोन हमले का जरूर जवाब देगा।

रूसी उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने बुधवार को कहा कि एक जून को यूक्रेन के हमले के बाद क्षतिग्रस्त हुए रूसी विमानों की मरम्मत की जाएगी।

उन्होंने सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ से कहा, ‘जैसा कि रक्षा मंत्रालय ने कहा है, ये विमान नष्ट नहीं हुए बल्कि क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इनकी मरम्मत की जाएगी।’

रयाबकोव ने हमले के बाद 41 विमानों के नष्ट होने के बारे में कीव के बयानों का खंडन किया।

उन्होंने कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है।’

भाषा जोहेब माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments