scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमविदेशब्रिटेन में मिला पहली बार नया ओमीक्रोन स्वरूप पिछले स्वरूपों से अधिक संक्रामक: डब्ल्यूएचओ

ब्रिटेन में मिला पहली बार नया ओमीक्रोन स्वरूप पिछले स्वरूपों से अधिक संक्रामक: डब्ल्यूएचओ

Text Size:

संयुक्त राष्ट्र/जिनेवा, दो अप्रैल (भाषा) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि ब्रिटेन में पहली बार मिला ओमीक्रोन का नया स्वरूप कोरोना वायरस के पिछले स्वरूपों की तुलना में अधिक संक्रामक प्रतीत होता है।

डब्ल्यूएचओ ने अपने नवीनतम अपडेट में कहा कि एक्स ई रीकांबिनेंट (बीए.1-बीए.2) नाम के नए ओमीक्रोन स्वरूप का पहली बार ब्रिटेन में 19 जनवरी को पता चला था और तब से इसके 600 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है।

इसने कहा कि ओमीक्रोन का यह नया स्वरूप कोरोना वायरस के पिछले स्वरूपों की तुलना में अधिक संक्रामक प्रतीत होता है जो दुनिया के लिए चिंता का विषय है।

भाषा

नेत्रपाल माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments