scorecardresearch
Saturday, 7 November, 2026
होमविदेशनेपाल ने 26 अगस्त की बाढ़ के बाद लापता हुए 2,294 नागरिकों, 171 विदेशियों का विवरण जारी किया

नेपाल ने 26 अगस्त की बाढ़ के बाद लापता हुए 2,294 नागरिकों, 171 विदेशियों का विवरण जारी किया

Text Size:

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, सात नवंबर (भाषा) नेपाल ने शनिवार को 32 जिलों के 2,294 नागरिकों और सात देशों के 171 विदेशी नागरिकों का विवरण जारी किया, जो 26 अगस्त को देश में आई भीषण बाढ़ के बाद से लापता हैं।

नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, यह कदम सरकार द्वारा भोटेकोशी-त्रिशूली बाढ़ पीड़ितों के लिए चलाए गए 40 दिवसीय खोज और बचाव अभियान को समाप्त करने के एक महीने बाद उठाया गया है।

बाढ़ में कम से कम 1,455 लोगों की मौत हो गई और 5,285 लोग लापता हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि इस सूची में केवल उन्हीं लोगों के नाम शामिल हैं, जिनके लापता होने की पुष्टि संबंधित जिला आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन समितियों द्वारा की गई है।

शनिवार की सूची में शामिल नहीं किए गए शेष लापता लोगों के बारे में फिलहाल कोई और जानकारी उपलब्ध नहीं है।

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अनुरोध किया है कि यदि लापता लोगों की सूची में शामिल कोई व्यक्ति जीवित मिलता है या उसका पता चल जाता है, तो वह व्यक्ति या उसके करीबी परिवार के सदस्य सात दिन के भीतर अपना दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments