काठमांडू, 13 अक्टूबर (भाषा) विमानन कंपनी नेपाल एयरलाइंस ने मंगलवार को नेपाल और भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों से एक विशेष प्रकार का पावर बैंक साथ नहीं रखने की अपील की है।
विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा कि भारत के भीतर संचालित होने वाली तथा भारत से आने-जाने वाली उड़ानों में नेपाल और भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को मोबिकिन्स एमके-पीबी-04 पावर ले जाने की अनुमति नहीं है।
यह कदम इंडिगो के एक विमान में हुई घटना के कुछ दिनों बाद उठाया गया है, जिसमें एक यात्री के पावर बैंक में आग लग गई थी। हालांकि, चालक दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति पर काबू पा लिया।
यह घटना रविवार को दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की उड़ान 6ई 6115 में हुई, जिसमें करीब 180 यात्री और चालक दल के सात सदस्य सवार थे।
भाषा प्रचेता अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.