scorecardresearch
Tuesday, 3 November, 2026
होमविदेशजयशंकर ने अटलांटा में सरदार पटेल की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया

जयशंकर ने अटलांटा में सरदार पटेल की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया

Text Size:

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, एक नवंबर (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर अटलांटा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में उनकी आवक्ष प्रतिमा का अनावरण किया।

मंत्री ने शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के लिए बड़ी संख्या में जुटे भारतीय प्रवासियों से संवाद भी किया।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अटलांटा स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास में सरदार वल्लभभाई पटेल की आवक्ष प्रतिमा का अनावरण करना सम्मान की बात है।”

उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय की उपलब्धियों और योगदान पर गर्व व्यक्त किया।

जयशंकर ने कहा, ”यह प्रेरणा का एक स्थायी स्रोत है, जो हमें सरदार पटेल के दृष्टिकोण, नेतृत्व और भारत की एकता एवं अखंडता में उनके अमूल्य योगदान की याद दिलाता है।”

स्वतंत्रता सेनानी और देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। यह दिवस देश के राजनीतिक एकीकरण और राष्ट्रीय एकता में उनके अविस्मरणीय योगदान का स्मरण कराता है।

भाषा अमित रंजन

रंजन

रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments