पेशावर, 23 नवंबर (भाषा) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में सोमवार को सड़क के किनारे एक देसी बम में विस्फोट होने से दो पुलिसकर्मियों समेत कम से कम पांच लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, विस्फोट उस समय हुआ जब सदर थाने का एक वाहन इलाके से गुजर रहा था। विस्फोट के तुरंत बाद बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद लक्की मरवत के सिटी अस्पताल पहुंचाया।
विस्फोट इतना जोरदार था कि इसकी आवाज दूरदराज के इलाकों में भी सुनी गई, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।
विस्फोट की प्रकृति और घटना से जुड़ी परिस्थितियों के बारे में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
भाषा रवि कांत रवि कांत मनीषा
मनीषा
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.