scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमविदेशभारतीय मूल का ब्रिटिश चिकित्सक 48 महिला मरीजों का यौन उत्पीड़न करने के मामले में दोषी

भारतीय मूल का ब्रिटिश चिकित्सक 48 महिला मरीजों का यौन उत्पीड़न करने के मामले में दोषी

Text Size:

लंदन, 14 अप्रैल (भाषा) स्कॉटलैंड में प्रैक्टिस करने वाले भारतीय मूल के 72 वर्षीय एक चिकित्सक को 35 वर्षों तक 48 महिला मरीजों के साथ यौन उत्पीड़न करने का बृहस्पतिवार को दोषी पाया गया।

जनरल प्रैक्टिशनर कृष्णा सिंह पर चुंबन लेने, शरीर के अंगों को टटोलने, अनुचित जांच करने और गंदी बातें करने के आरोप हैं। हालांकि, उसने ग्लासगो उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान इन आरोपों से इनकार किया।

चिकित्सक ने जोर देते हुए कहा कि कुछ जांच वे थे जो उन्होंने भारत में मेडिकल प्रशिक्षण के दौरान सीखे थे।

अभियोजक एंजेला ग्रे ने अदालत से कहा, ‘‘डॉ सिंह नियमित रूप से महिलाओं का यौन उत्पीड़न करता था। ’’

मामले की सुनवाई कर रहे न्यायाधीश ने सजा सुनाया जाना अगले महीने तक के लिए टाल दी। साथ ही, सिंह को अपना पासपोर्ट जमा करने की शर्त पर जमानत पर रिहा करने की अनुमति दे दी।

भाषा सुभाष माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments