scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमविदेशप्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क में स्वीडन की प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रधानमंत्री मोदी ने डेनमार्क में स्वीडन की प्रधानमंत्री से मुलाकात की

Text Size:

कोपेनहेगन, चार मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के तरीकों और संयुक्त कार्य योजना में प्रगति पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘स्वीडन के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन ने भारत-स्वीडन दोस्ती में और अधिक विविधता लाने पर व्यापक बातचीत की।’’

तीन यूरोपीय देशों की यात्रा के दूसरे चरण में बर्लिन से मंगलवार को यहां पहुंचे मोदी ने डेनमार्क की राजधानी में दूसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के इतर एंडरसन से मुलाकात की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘नवाचार, प्रौद्योगिकी और निवेश पर स्थापित एक साझेदारी। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीडिश प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। संयुक्त कार्य योजना की प्रगति की समीक्षा की।’’

भाषा देवेंद्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments