scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलओडिशा एफसी ने सेमीफाइनल के पहले चरण में मोहन बागान सुपर जायंट को हराया

ओडिशा एफसी ने सेमीफाइनल के पहले चरण में मोहन बागान सुपर जायंट को हराया

Text Size:

भुवनेश्वर, 23 अप्रैल (भाषा) ओडिशा एफसी ने तीसरे मिनट में गोल खाने के बाद शानदार वापसी करते हुए मंगलवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फुटबॉल के पहले चरण के सेमीफाइनल में मंगलवार को यहां मोहन बागान सुपर जायंट के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की।

ओडिशा की टीम की मोहन बागान के खिलाफ आईएसएल में नौ मैचों में यह पहली जीत है।

मैच के तीनों गोल पहले हाफ में हुए।

मनवीर सिंह ने एंटोनियो लोपेज हाबास की कोचिंग वाली टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई, लेकिन कार्लोस डेलगाडो (11 वां मिनट) और रॉय कृष्णा (39 वां मिनट) ने  एक-एक गोल कर ओडिशा की जीत पक्की की।

इस अंतिम-चार मुकाबले का दूसरा चरण रविवार को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में होगा।

भाषा आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments