scorecardresearch
Wednesday, 11 November, 2026
होमखेलयुवा ओलंपिक: मुक्केबाज अंबेकर मीतेई ने सेमीफाइनल में पहुंचे कर भारत के लिए पक्का किया पदक

युवा ओलंपिक: मुक्केबाज अंबेकर मीतेई ने सेमीफाइनल में पहुंचे कर भारत के लिए पक्का किया पदक

Text Size:

डकार (सेनेगल) 10 नवंबर (भाषा) भारतीय मुक्केबाज लैरेनलाकपम अंबेकर मीतेई ने मंगलवार को नामीबिया के अब्राहम कलेंगा को हराकर पुरुषों के 50 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाने के साथ ही युवा ओलंपिक में भारत के लिए एक और पदक सुनिश्चित कर दिया।

मीतेई ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले के पहले दौर में ही रेफरी द्वारा मुकाबला रोके जाने (आरएससी) के आधार पर जीत दर्ज की। मुकाबला एक मिनट 57 सेकंड में समाप्त हो गया।

भारतीय मुक्केबाज के समाने बुधवार को होने वाले सेमीफाइनल में कोलंबिया के इज्जोन जेफरी अरेवालो की चुनौती होगी

भारत युवा ओलंपिक में अब तक तीन रजत और पांच कांस्य पदक जीत चुका है।

भाषा

आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments