scorecardresearch
Wednesday, 30 September, 2026
होमखेलभारत के खिलाफ मैत्री मैच के लिए कोलकाता पहुंचा उरुग्वे

भारत के खिलाफ मैत्री मैच के लिए कोलकाता पहुंचा उरुग्वे

Text Size:

कोलकाता, 30 सितंबर (भाषा) दो बार की विश्व चैंपियन उरुग्वे की टीम छह अक्टूबर को भारत के खिलाफ होने वाले अपने फीफा अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच के लिए बुधवार को यहां पहुंच गई।

भारतीय टीम तीन अक्टूबर को पांच बार की विश्व चैंपियन ब्राजील से भिड़ेगी। इसके तीन दिन बाद उरुग्वे के खिलाफ मैच होगा। फुटबॉल प्रशंसक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल के इस यादगार सप्ताह की तैयारी कर रहे हैं।

ब्राजील की टीम के बृहस्पतिवार शाम 6.30 बजे ऑस्ट्रेलिया से एक निजी जेट से कोलकाता पहुंचने का कार्यक्रम है।

हालांकि ब्राजील के स्टार राफिन्हा इस मैच में नहीं खेलेंगे क्योंकि बार्सिलोना के इस फॉरवर्ड को जांघ की चोट के कारण बाहर रखा गया है।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments