scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलअंडर 17 महिला विश्व कप : पटनायक ने मेजबान शहर का लोगो जारी किया

अंडर 17 महिला विश्व कप : पटनायक ने मेजबान शहर का लोगो जारी किया

Text Size:

भुवनेश्वर, 10 सितंबर ( भाषा ) ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप के मेजबान शहर का आधिकारिक लोगो जारी किया ।

भुवनेश्वर तीन मेजबान शहरों में से है ।

टूर्नामेंट 11 से 30 अक्टूबर के बीच ओडिशा, गोवा और महाराष्ट्र में खेला जायेगा । भारत में होने वाला यह पहला फीफा टूर्नामेंट है ।

इस मौके पर पटनायक ने कहा ,‘‘ ओडिशा खेल का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है । फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप की मेजबानी प्रदेश के लिये बड़ा मौका है । हम दुनिया की सर्वश्रेष्ठ युवा महिला फुटबॉलरों की मेजबानी करके रोमांचित है ।’’

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments