scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमरिपोर्टमध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य बढ़ा, मुआवजा और योजनाओं से किसानों को राहत

मध्य प्रदेश में गेहूं खरीदी लक्ष्य बढ़ा, मुआवजा और योजनाओं से किसानों को राहत

गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, किसानों को चार गुना मुआवजा और नई योजनाओं का ऐलान

Text Size:

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों के हित में सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई है. उन्होंने कहा कि किसान प्रदेश के विकास की आधारशिला हैं और उनके बिना प्रगति संभव नहीं है. सरकार ने गेहूं खरीदी का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन किया है.

उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग 9 मई तक बढ़ाई गई है और सप्ताह में छह दिन उपार्जन होगा. भू-अर्जन पर किसानों को चार गुना तक मुआवजा देने का फैसला लिया गया है.

सरकार ने उड़द पर 600 रुपये प्रति क्विंटल बोनस, सोलर पंप पर 90 प्रतिशत सब्सिडी और सस्ती बिजली जैसी योजनाएं भी शुरू की हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है.

share & View comments