scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलत्वेसा संयुक्त 30वें स्थान पर

त्वेसा संयुक्त 30वें स्थान पर

Text Size:

सोटोग्रांडे (स्पेन), 19 अगस्त (भाषा) भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक शुक्रवार को यहां पहले दौर में ईवन पार के स्कोर के साथ अरामको टीम सीरीज में संयुक्त 30वें सथान पर चल रही हैं।

त्वेसा ने 10वें होल से शुरूआत करते हुए 11वें, 12वें और 14वें होल में बोगी की जिससे उनका स्कोर तीन ओवर हो गया। उन्होंने इसके बाद 18वें, छठे और आठवें होल में बर्डी करते हुए पार 72 का स्कोर बनाया।

इस बीच जेसिका कोर्डा ने 11 अंडर 61 के शानदार प्रदर्शन के साथ व्यक्तिगत टूर्नामेंट में पांच शॉट की बढ़त बना ली है।

टीम स्पर्धा में भी टीम जेसिका कोर्डा 19 अंडर के कुल स्कोर से शीर्ष पर है। उनकी टीम में उनके अलावा चेक गणराज्य की टेरेजा मेलेका, फिनलैंड की नूरा कोमुलेनन और एमेच्योर मैलकम बोरविक शामिल हैं।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments