scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलकेकेआर की टीम से जुड़े श्रीलंका के तेज गेंदबाज पथिराना

केकेआर की टीम से जुड़े श्रीलंका के तेज गेंदबाज पथिराना

Text Size:

कोलकाता, 19 अप्रैल (भाषा) श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना आखिरकार कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम में शामिल हो गए हैं, जिससे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तालिका में सबसे नीचे चल रही टीम को मजबूती मिली है। फ्रेंचाइजी ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

पथिराना टी20 विश्व कप के दौरान चोटिल हो गए थे। उनकी पिंडली में चोट लगी थी लेकिन अब वह फिट हैं। उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) का फिटनेस परीक्षण पास कर लिया है और उन्हें आईपीएल में खेलने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिल चुका है।

वह रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ गए हैं।

पथिराना को हालांकि सीधे अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद नहीं है क्योंकि टीम कुछ अभ्यास सत्रों में उनकी मैच फिटनेस का आकलन करेगी।

केकेआर ने इस तेज गेंदबाज को आईपीएल की पिछली नीलामी में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था।

पथिराना के टीम से जुड़ने से केकेआर को बड़ी राहत मिलेगी क्योंकि टीम वर्तमान सत्र में अभी तक एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई है।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments