scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलसिराज के छह विकेट, दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में लंच से पहले 55 रन पर सिमटा

सिराज के छह विकेट, दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में लंच से पहले 55 रन पर सिमटा

Text Size:

केपटाउन, तीन दिसंबर ( भाषा ) भारत ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पहले स्पैल की शानदार गेंदबाजी (15 रन देकर छह विकेट) से बुधवार को यहां दूसरे और आखिरी टेस्ट के शुरूआती दिन लंच से पहले दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 55 रन पर समेट दिया।

सिराज ने नौ ओवर में तीन मेडन से 15 रन देकर छह विकेट झटके।

जसप्रीत बुमराह ने आठ ओवर में एक मेडन से 25 रन देकर दो विकेट हासिल किये। मुकेश कुमार ने 2.2 ओवर में दो मेडन से दो विकेट झटके और एक भी रन नहीं दिया।

दक्षिण अफ्रीका के लिए केवल दो बल्लेबाज ही दोहरे अंक तक पहुंच सके। काइल वेरेयने ने 15 और डेविड बेडिंघम ने 12 रन बनाये।

भाषा नमिता मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments