scorecardresearch
Wednesday, 21 October, 2026
होमखेलसिमरन ने पैरा एशियाई खेलों की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता

सिमरन ने पैरा एशियाई खेलों की 100 मीटर टी12 स्पर्धा में रिकॉर्ड समय के साथ स्वर्ण पदक जीता

Text Size:

नागोया, 21 अक्टूबर (भाषा) भारतीय फर्राटा धाविका सिमरन ने बुधवार को यहां 12.02 सेकेंड के खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ महिला 100 मीटर टी12 स्पर्धा जीतकर एशियाई पैरा खेलों का अपना दूसरा स्वर्ण पदक जीता।

सिमरन ने मंगलवार को खेलों के नए रिकॉर्ड के साथ 200 मीटर स्पर्धा में स्पर्धा पदक जीता था।

बुधवार को सिमरन ने एक बार फिर ईरान की हजार सफरजादेह को पछाड़ा जो 12.30 सेकेंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। इंडोनेशिया की मेड नी पुत्री ने 12.51 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

टी12 वर्ग में उन दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है जिनकी समस्या गंभीर नहीं है।

छब्बीस वर्षीय सिमरन ने 2024 पेरिस पैरालंपिक में कांस्य पदक जीता था। वह अपने नए गाइड शिवम के साथ वापसी की राह पर हैं। उनके पूर्व गाइड उमर सैफी पर डोपिंग उल्लंघन के कारण प्रतिबंध लगा दिया गया था।

सिमरन ने 2023 में हांगझोउ में हुए एशियाई पैरा खेलों में अपनी दोनों स्पर्धाओं में रजत पदक जीते थे।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments