scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमखेलसार्थक के गोल से जमशेदपुर ने मुंबई सिटी को बराबरी पर रोका

सार्थक के गोल से जमशेदपुर ने मुंबई सिटी को बराबरी पर रोका

Text Size:

जमशेदपुर, नौ अप्रैल (भाषा) स्थानापन्न सार्थक गोलोई ने आखिरी मिनट में हेडर के जरिए गोल कर जमशेदपुर एफसी को इंडियन सुपर लीग के मैच में मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ 1-1 की बराबरी दिलाई।

पहले हाफ में ब्रैंडन फर्नांडिस के गोल से मुंबई सिटी ने 1-0 की बढ़त बनाई थी। मैच के अंत तक मुंबई की टीम बढ़त बनाए रखने की कोशिश कर रही थी, लेकिन सार्थक के हेडर गोल ने स्कोर बराबर कर दिया।

इस परिणाम के बाद मुंबई सिटी एफसी तालिका में शीर्ष पर बनी रही (18 अंक), जबकि जमशेदपुर एफसी 15 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गई।

मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी ब्रैंडन फर्नांडिस को चुना गया।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments