मुंबई, सात फरवरी (भाषा) अरीना रोडियोनोवा और लोरा पिगोसी को बुधवार को यहां एल एवं टी मुंबई ओपन की एकल स्पर्धा में हार का सामना करना पड़ा। इससे शीर्ष पांच वरीय खिलाड़ी टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाने में विफल रहीं।
चौथी वरीय रोडियोनोवा को नीदरलैंड की अरियाना हार्टोनो से 4-6, 4-6 से जबकि पांचवीं वरीयता प्राप्त पिगोसी को आस्ट्रेलिया की स्टोर्म हंटर से 3-6, 3-6 से पराजय झेलनी पड़ी।
युगल स्पर्धा में सहजा यमलापल्ली और वैष्णवी अदकर की भारतीय जोड़ी को दूसरी वरीयता प्राप्त सबरीना संतामारिया और डालिला जाकुपोविच की जोड़ी से 3-6, 6-7 से हार मिली।
गुरूवार को यमलापल्ली ने पहले दौर में शीर्ष वरीय काइला डे को हराकर उलटफेर किया था। अब वह एकल स्पर्धा के दूसरे दौर में पोलिना कुदेरमेतोवा से भिड़ेंगी।
लातिविया की छठी वरीय दार्जा सेमेनिस्टाजा ही अब एकल में शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी हैं, उन्होंने फ्रांस की अमांडिने हेसे पर 2-6, 6-4, 6-4 की जीत से क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
भाषा नमिता पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.