scorecardresearch
Wednesday, 21 October, 2026
होमखेलरणजी ट्रॉफी: पुडुचेरी और मध्य प्रदेश का मैच नीरस ड्रॉ

रणजी ट्रॉफी: पुडुचेरी और मध्य प्रदेश का मैच नीरस ड्रॉ

Text Size:

पुडुचेरी, 21 अक्टूबर (भाषा) पुडुचेरी और मध्य प्रदेश के बीच रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए का मुकाबला बुधवार को नीरस ड्रॉ पर समाप्त हुआ जब लगातार बारिश और आसमान में बादल छाए रहने के कारण अंतिम दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

मध्य प्रदेश ने पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक हासिल किए। उसने पुडुचेरी के 177 रन के जवाब में पहली पारी में 345 रन बनाए थे।

अंतिम दिन दूसरी पारी में पुडुचेरी को एक विकेट पर 98 रन से आगे खेलने उतरना था लेकिन खराब मौसम के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी।

ग्रुप ए के अन्य तीन मुकाबले मंगलवार को ही समाप्त हो गए थे।

भाषा सुधीर मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments