scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमखेलप्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में करेंगे खेलो इंडिया खेलों का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु में करेंगे खेलो इंडिया खेलों का उद्घाटन

Text Size:

चेन्नई, 18 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेलो इंडिया युवा खेलों 2023 का उद्घाटन करेंगे जिसके लिए मंच पूरी तरह तैयार है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर उपस्थित होंगे।

राज्य सरकार ने गुरुवार को कहा कि 19 से 31 जनवरी तक 5,500 से अधिक एथलीट 26 प्रतिस्पर्धी खेलों में भाग लेंगे।

राज्य सरकार को 2022 में 44वें चेन्नई शतरंज ओलंपियाड के आयोजन से हासिल की गई शानदार सफलता दोहराने की उम्मीद है।

उद्घाटन में राज्यपाल आरएन रवि और मुख्यमंत्री के अलावा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक और तमिलनाडु के युवा कल्याण और खेल विकास मंत्री उदयनिधि स्टालिन भी मौजूद होंगे।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments