scorecardresearch
Wednesday, 21 October, 2026
होमखेलप्राची ने अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक पक्का किया

प्राची ने अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक पक्का किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) प्राची टोकस ने मोंटेनेग्रो के बुडवा में चल रही अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में महिलाओं के 80 किग्रा से अधिक भार वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर भारत का पहला पदक पक्का कर दिया।

प्राची ने मंगलवार देर रात खेले गए क्वार्टर फाइनल में समोआ की कीली पेरिस को हराया। एशियाई अंडर-19 चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता प्राची ने तीनों राउंड में दबदबा बनाते हुए जीत दर्ज की। पेरिस ने इस साल की शुरुआत में बैंकॉक में आयोजित अंडर-19 विश्व मुक्केबाजी फ्यूचर्स कप में स्वर्ण पदक जीता था।

प्राची का सामना अब सेमीफाइनल में रूस की समीरा इटोनिएवा से होगा।

इस बीच हर्षिका और लक्षु ने अपने प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए पदक पक्का करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया।

हर्षिका ने महिलाओं के 65 किग्रा वर्ग में ऑस्ट्रेलिया की टियाना रेव को 4-0 से हराया जबकि लक्षु ने महिलाओं के 70 किग्रा वर्ग में तुर्किये की बुसे नूर याहान को 3-2 से शिकस्त दी।

पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग में ध्रुव को पोलैंड के एलेक्जेंडर सिकोर के खिलाफ 0-3 से हार का सामना करना पड़ा।

भाषा सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments