scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलपीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप : अर्जुन शर्मा को एकल बढ़त

पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप : अर्जुन शर्मा को एकल बढ़त

Text Size:

कोयंबटूर, 19 अगस्त (भाषा) अर्जुन शर्मा ने शुक्रवार को यहां टाटा स्टील पीजीटीआई प्लेयर्स चैंपियनशिप के तीसरे दौर में तीन अंडर 69 का स्कोर बनाकर कुल 11 अंडर 205 के कुल स्कोर के साथ एकल बढ़त हासिल की।

पूर्व पीजीटीआई फीडर टूर विजेता अर्जुन (67-69-69) ने इससे पीजीटीआई में अपने पहले खिताब की उम्मीद जीवंत रखी है।

एशियाई टूर के विजेता और पूर्व पीजीटीआई ऑर्डर ऑफ मेरिट चैंपियन खलिन जोशी (69-68-69) ने भी तीसरे दौर में 69 का स्कोर बनाया और वह दूसरे स्थान पर हैं।

बेंगलुरु के 21 वर्षीय अक्षय निरंजन ने लगातार तीसरे दिन प्रभावशाली प्रदर्शन किया और 68 का स्कोर बनाया। वह कुल नौ अंडर 207 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर हैं। निरंजन का यह पहला पेशेवर टूर्नामेंट है।

भाषा पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments