scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलपाकिस्तान के क्रिकेटर आसिफ अफरीदी पर दो साल का प्रतिबंध

पाकिस्तान के क्रिकेटर आसिफ अफरीदी पर दो साल का प्रतिबंध

Text Size:

कराची, सात फरवरी (भाषा) एक बार पाकिस्तान की टीम में चुने गए बाएं हाथ के स्पिनर आसिफ अफरीदी को भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाये जाने के बाद मंगलवार को दो साल के लिये प्रतिबंधित कर दिया गया।

इस 36 वर्षीय खिलाड़ी पर यह प्रतिबंध 22 सितंबर 2022 से शुरू माना जाएगा जब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उस पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था।

आसिफ को आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम में चुना गया था लेकिन उसे राष्ट्रीय टीम की तरफ से कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। आसिफ ने 36 प्रथम श्रेणी मैचों में 118 विकेट लिए हैं।

भाषा पंत आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments