scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमखेलमुंबई में क्रिकेट मैच के दौरान सिर पर गेंद लगने से एक व्यक्ति की मौत

मुंबई में क्रिकेट मैच के दौरान सिर पर गेंद लगने से एक व्यक्ति की मौत

Text Size:

मुंबई, 10 जनवरी ( भाषा ) एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान एक 52 वर्षीय पुरूष की फील्डिंग के दौरान मौत हो गई जब उसी मैदान पर चल रहे दूसरे मैच से गेंद आकर उनके सिर पर लगी ।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि यह हादसा सोमवार को दोपहर में माटुंगा के दाडकर क्रिकेट मैदान पर हुआ । उस समय जयेश चुन्नीलाल सावला अपनी टीम के लिये फील्डिंग कर रहे थे।

मैदान पर एक साथ दो मैच चल रहे थे । दूसरे मैच से बल्लेबाज ने शॉट लगाया तो गेंद सावला के सिर के पिछले हिस्से में लगी । वह मैदान पर अचेत होकर गिर गए । उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

अधिकारी ने बताया कि सावला की मौत सिर में लगी चोट के कारण हुई और माटुंगा थाने में हादसे में मौत की रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।

कच्छी समुदाय द्वारा आयोजित टूर्नामेंट में मैदान पर मैच खेले जा रहे थे ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments