नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता नीरू ढांडा और सुरुचि सिंह सहित दोहा में अगले महीने होने वाली आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप के लिए चुने गए भारतीय निशानेबाज बृहस्पतिवार से यहां कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में तैयारी शिविर में हिस्सा लेंगे।
एक से 14 नवंबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप 2028 लॉस एंजिलिस क्वालीफिकेशन चक्र की पहली प्रतियोगिता है।
दस मीटर राइफल और पिस्टल, पुरुष 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल और स्कीट निशानेबाज 22 से 29 अक्टूबर तक ट्रेनिंग करेंगे जबकि 50 मीटर राइफल और महिला 25 मीटर पिस्टल दल 31 अक्टूबर तक शिविर में हिस्सा लेगा। ट्रैप निशानेबाज 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक ट्रेनिंग करेंगे।
नीरू ने एशियाई खेलों में व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने काइनन चेनाई के साथ मिश्रित टीम स्पर्धा में भी स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। सुरुचि ने कमलजीत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।
शिविर में शामिल निशानेबाज:
10 मीटर राइफल पुरुष: पार्थ माने, हिमांशु ढिल्लों, पार्थ मखीजा
10 मीटर राइफल महिला: शंभावी क्षीरसागर, सोनम मस्कर, इलावेनिल वलारिवन
50 मीटर राइफल पुरुष: नीरज कुमार, ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, अखिल श्योराण
50 मीटर राइफल महिला: विदरसा विनोद, आशी चौकसे, अंजुम मोदगिल
10 मीटर पिस्टल पुरुष: रविन कुमार, जयपाल मालवीय, कमलजीत
10 मीटर पिस्टल महिला: संयम, सुरुचि सिंह, मनु भाकर
25 मीटर पिस्टल पुरुष: सूरज शर्मा, गुरप्रीत सिंह, भावेश शेखावत
25 मीटर पिस्टल महिला: ईशा सिंह, मनु भाकर, दिव्या टीएस
स्कीट पुरुष: मैराज खान, भवतेग सिंह गिल, अनंतजीत सिंह नरूका
स्कीट महिला: गनीमत सेखों, परिनाज धालीवाल, रेजा ढिल्लों
ट्रैप पुरुष: जोरावर सिंह संधू, विवान कपूर, उदयवीर सिंह
ट्रैप महिला: नीरू ढांडा, मनीषा कीर, प्रगति दुबे
मिश्रित टीम:
10 मीटर एयर राइफल: पार्थ माने और शंभावी क्षीरसागर, हिमांशु ढिल्लों और सोनम मस्कर
10 मीटर एयर पिस्टल: रविन कुमार और संयम, जयपाल मालवीय और सुरुचि सिंह
स्कीट: मैराज खान और रेजा ढिल्लों, भवतेग सिंह गिल और गनरमत सेखों
ट्रैप: जोरावर सिंह संधू और नीरू ढांडा, विवान कपूर और मनीषा कीर
भाषा सुधीर मोना
मोना
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.