scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलराष्ट्रीय पैरा एथ्लेटिक्स चैंपियनशिप: सुमित अंतिल, योगेश कथूनिया ने विश्व रिकॉर्ड बनाया

राष्ट्रीय पैरा एथ्लेटिक्स चैंपियनशिप: सुमित अंतिल, योगेश कथूनिया ने विश्व रिकॉर्ड बनाया

Text Size:

बेंगलुरू, 19 अगस्त (भाषा) तोक्यो पैरालंपिक चैम्पियन भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल और रजत पदक विजेता चक्का फेंक खिलाड़ी योगेश कथूनिया ने शुक्रवार को यहां श्री कांतीर्वा स्टेडियम में चल रही चौथी इंडियन ओपन राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

सुमित ने अपनी स्पर्धा में भाले को 68.62 मीटर की रिकॉर्ड दूरी तक फेंककर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

इस 24 वर्षीय पैरा खिलाड़ी का एफ64 वर्ग में 68.55 मीटर का पिछला विश्व रिकॉर्ड पिछले साल तोक्यो खेलों में बना था। उन्होंने अपने छह प्रयासों के दौरान तीन बार विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा।

दूसरी ओर योगेश ने चक्का फेंक स्पर्धा में 48.34 मीटर के प्रयास के साथ नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

भाषा सुधीर पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments