scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलएमएसएलटीए ने फरेरो की अकादमी से हाथ मिलाए

एमएसएलटीए ने फरेरो की अकादमी से हाथ मिलाए

Text Size:

पुणे, 25 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र राज्य लॉन टेनिस संघ (एमएसएलटीए) ने राज्य में खेल के विकास के लिए दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी युआन कार्लोस फरेरो की अकादमी से साझेदारी की है जिसे खेल में सर्वश्रेष्ठ अकादमियों में से एक माना जतात है।

इस पहल के पीछे मुख्य उद्देश्य राज्य में ओलंपिक खेलों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। इस पहल के माध्यम से ओलंपिक में महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व बढ़ाने और राज्य के खिलाड़ियों को अन्य प्रतियोगिताओं में पोडियम तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

एमएसएलटीए के अध्यक्ष प्रशांत सुतार ने एक बयान में कहा, ‘‘यह फरेरो की अकादमी है जो वर्तमान में कार्लोस अल्काराज को कोचिंग दे रहे हैं और हम उनके साथ हाथ मिलाकर खुश हैं।’’

एमएसएलटीए के चुने हुए खिलाड़ियों को लक्ष्यवेध, महाराष्ट्र सरकार और महाटेनिस फाउंडेशन से पूर्ण प्रायोजन मिलेगा। इसमें टेनिस ट्रेनिंग, फिजियो, यात्रा और फिटनेस कोच शामिल होंगे।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments