scorecardresearch
Tuesday, 27 October, 2026
होमखेलमंधाना और शेफाली के अर्धशतक, भारत ने बनाए पांच विकेट पर 209 रन

मंधाना और शेफाली के अर्धशतक, भारत ने बनाए पांच विकेट पर 209 रन

Text Size:

लीड्स, 17 जून (भाषा) भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना (74 रन) और शेफाली वर्मा (55 रन) के अर्धशतकों तथा दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 115 रन की साझेदारी से बुधवार को यहां महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप मैच में नीदरलैंड के खिलाफ पांच विकेट पर 209 रन बनाए।

विकेटकीपर बल्लेबाज रिचा घोष 20 रन और दीप्ति शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 रन का योगदान दिया।

मंधाना ने 47 गेंद की पारी के दौरान 11 चौके और एक छक्का जड़ा जबकि शेफाली ने 38 गेंद की पारी में 10 चौके जमाए।

नीदरलैंड के लिए कैरोलिन डि लांगे ने दो जबकि इरिस ज्विलिंग, हीथर सिगर्स और मारथे वान डेन राड ने एक एक विकेट लिया।

भाषा

नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments