scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलमहरीन, अमायरा अमेरिकी किड्स गोल्फ भारत में फिर जीते

महरीन, अमायरा अमेरिकी किड्स गोल्फ भारत में फिर जीते

Text Size:

गुरुग्राम, नौ अक्टूबर (भाषा) पिछले सत्र में शानदार प्रदर्शन करने वाली महरीन भाटिया ने यहां इस हफ्ते अमेरिका किड्स गोल्फ भारत में 2022-23 सत्र का लगातार दूसरा खिताब जीता।

महरीन इस हफ्ते उन तीन लड़कियों में शामिल रहीं जिन्होंने अपने वर्ग के इस हफ्ते दोनों खिताब जीते। शंभवी चतुर्वेदी ने भी लड़कियों के 11-12 आयु वर्ग में खिताब जीता।

अमायरा गुप्ता ने लड़कियों के अंडर छह वर्ग जबकि आरुषी चव्हाण ने 15-18 आयु वर्ग में दोनों खिताब जीते।

लड़कों के वर्ग में छह खिलाड़ियों ने दोबारा खिताब जीते। निहाल चीमा (अंडर छह), कबीर गोयल ( अंडर सात) और जोत सरूप (अंडर आठ) ने दूसरी बार खिताब जीते।

अदित वीरमचानेनी (अंडर नौ), चैतन्य पांडे (अंडर-11) और मान्यवीर भद्दू (15-18 वर्ग) भी दूसरी बार चैंपियन बने।

लड़कियों के दूसरे चरण में शंभवी (11-12) और रबाब कहलोन (9-10) ने भी खिताब जीते।

लड़कों के वर्ग में ध्रुव सिंह (अंडर 10), जिवराज खुराना (अंडर-12) और उदय आदित्य मिधा (13-14) ने पहली बार खिताब जीते।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments