scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलराष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार मध्य प्रदेश और पंजाब

राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में खिताबी भिड़ंत के लिए तैयार मध्य प्रदेश और पंजाब

Text Size:

झांसी, 13 अप्रैल (भाषा) मध्य प्रदेश और पंजाब ने रविवार को यहां सेमीफाइनल में क्रमश: मणिपुर और उत्तर प्रदेश को हराकर राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।

पहले सेमीफाइनल मैच में मध्य प्रदेश ने कप्तान यूसुफ अफ्फान और अली अहमद के दो दो गोल की मदद से मणिपुर को 5-3 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

मध्य प्रदेश के लिए एक अन्य गोल मोहम्मद जैद खान ने किया।

मणिपुर के लिए मोइरंगथेम रबीचंद्र सिंह, कप्तान चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम और लैशराम दीपू सिंह ने गोल किए।

दूसरे सेमीफाइनल में पंजाब ने उत्तर प्रदेश को करीबी मुकाबले में 4-3 से हराया।

पंजाब के लिए जसजीत सिंह कुलार ने दो गोल किए जबकि हरजीत सिंह और जुगराज सिंह ने एक-एक गोल किया।

उत्तर प्रदेश के लिए शारदा नंद तिवारी ने दो और पवन राजभर ने एक गोल दागा।

भाषा नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments