scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलअच्छे खिलाड़ियों को खोने से टीम संयोजन बिगड़ा : मिताली राज

अच्छे खिलाड़ियों को खोने से टीम संयोजन बिगड़ा : मिताली राज

Text Size:

मुंबई, 21 मार्च ( भाषा ) गुजरात जाइंट्स की मेंटोर मिताली राज और मुख्य कोच रशेल हैंस ने टीम क महिला प्रीमियर लीग से बाहर होने के बाद कहा कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही प्रमुख खिलाड़ियों को खोने से टीम संयोजन बिगड़ा ।

कप्तान और आस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी पहले ही दिन चोटिल हो गई और बाकी मैच नहीं खेल सकी ।

मिताली ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ हमारी टीम अच्छी थी लेकिन नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे । हमने प्रमुख खिलाड़ियों को शुरू में गंवा दिया जिससे टीम संयोजन बिगड़ गया । इसके बावजूद टीम ने जीत की ललक दिखाई ।’’

अपने आखिरी मैच में यूपी वारियर्स से हारकर गुजरात जाइंट्स बाहर हो गई ।

वहीं हैंस ने कहा ,‘‘ इतनी शानदार टीम के मुख्य कोच के रूप में मेरा अनुभव बहुत अच्छा रहा । हमने कठिन पल देखे लेकिन टीम ने जुझारू प्रदर्शन किया । हम इस टूर्नामेंट से सकारात्मक चीजें लेकर जायेंगे ।’’

भाषा ????

????

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments