scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमखेलकेरल ब्लास्टर्स ने जमशेदपुर एफसी को 1-0 से हराया

केरल ब्लास्टर्स ने जमशेदपुर एफसी को 1-0 से हराया

Text Size:

जमशेदपुर, चार दिसंबर (भाषा) दिमित्रियोस डायमंटाकोस के गोल से केरल ब्लास्टर्स ने रविवार को यहां इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) मुकाबले में जमशेदपुर एफसी को 1-0 से शिकस्त दी।

मैच का इकलौता गोल यूनान के स्ट्राइकर डायमंटाकोस ने 17वें मिनट में किया। उनके गोल के दम पर टीम ने लगातार चौथे मैच में जीत दर्ज की।

इस जीत के बाद केरल की टीम तालिका में पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। टीम के आठ मैचों में पांच जीत और तीन हार से 15 अंक हो गए हैं। वहीं, लगातार पांचवी हार के बाद जमशेदपुर की टीम दसवें स्थान पर हैं।

भाषा आनन्द नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments