scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमखेलसीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कर्नाटक, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली जीते

सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में कर्नाटक, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली जीते

Text Size:

चेन्नई, 19 नवंबर (भाषा) कर्नाटक, हरियाणा, तमिलनाडु, दिल्ली और ओड़िशा ने रविवार को यहां सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैम्पियनशिप के तीसरे दिन अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।

दिन के पहले मैच में कर्नाटक ने दादर एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव को 5-0 से पराजित किया।

हरियाणा ने दूसरे मैच में गुजरात को 22-1 से रौंद दिया।

अगले मैच में तमिलनाडु ने हॉकी हिमाचल को 13-1 से और दिल्ली ने तेलंगाना को 6-1 से मात दी।

दिन के अंतिम मैच में हॉकी ओडिशा ने हॉकी अरूणाचल को 27-0 से पराजित किया।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments