scorecardresearch
Thursday, 1 October, 2026
होमखेलजूडोका अश्मिता डे कांस्य पदक की दौड़ में

जूडोका अश्मिता डे कांस्य पदक की दौड़ में

Text Size:

नागोया, 30 सितंबर (भाषा) भारतीय जूडो खिलाड़ी अश्मिता डे ने एशियाई खेलों में बुधवार को यहां हांगकांग की का ली वोंग के खिलाफ रेपचेज राउंड में जीत हासिल करके महिला वर्ग के 48 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक के मुकाबले के लिए क्वालीफाई कर लिया।

अश्मिता ने वोंग को 4-0 के गोल्डन स्कोर से से हराया।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली अश्मिता अब कांस्य पदक के मुकाबले में मंगोलिया की नारंटसेत्सेग गनबातर से भिड़ेंगी।

इससे पहले दिन में अश्मिता ने राउंड ऑफ 16 में वियतनाम की नगोक ची हा को इप्पोन के जरिए हराया था, लेकिन उन्हें क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की अबिबा अबुझाकिनोवा से इप्पोन से हार का सामना करना पड़ा था। अबुझाकिनोवा फाइनल में पहुंच गई जिससे भारतीय खिलाड़ी को रेपचेज में खेलने का मौका मिल गया।

इप्पोन एक ऐसी तकनीक है जिसमें जूडो खिलाड़ी अपने प्रतिद्वंदी को पीठ के बल पटक देता है।

भाषा

पंत सुधीर

सुधीर

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments