scorecardresearch
Thursday, 1 October, 2026
होमदेशLPU में तोड़फोड़ के एक रात बाद घर लौटने लगे छात्र

LPU में तोड़फोड़ के एक रात बाद घर लौटने लगे छात्र

दिप्रिंट की अलीशा दत्ता ने ग्राउंड जीरो से उन पलों को कैमरे में कैद किया, जब कैंपस में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच LPU के छात्र अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए.

Text Size:

फगवाड़ा: पंजाब के फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में तोड़फोड़ और कई इमारतों में आग लगाए जाने के एक दिन बाद कैंपस में करीब 100 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था. एनएच-44 पर दंगा रोकने के लिए इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण और गाड़ियां भी खड़ी थीं. इस हाईवे को एक रात पहले छात्रों ने जाम कर दिया था.

रविवार को दो दिनों से चल रहा छात्रों का विरोध प्रदर्शन हिंसक होने के बाद LPU की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. छात्र एक महिला छात्रा के साथ कथित यौन उत्पीड़न और उसकी आत्महत्या के मामले में जांच और जवाबदेही की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आए थे. बड़ी संख्या में छात्रों ने मांग की थी कि यूनिवर्सिटी के मालिक और बीजेपी सांसद अशोक मित्तल उनसे मिलें और मामले की सच्चाई बताएं.

हालांकि, पंजाब पुलिस को अभी तक इस मामले में कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. पुलिस अभी तक कथित पीड़िता की पहचान नहीं कर पाई है और न ही ऐसा कोई बयान हासिल कर पाई है, जिससे किसी संभावित आरोपी का पता चल सके.

शनिवार को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के बाद हालात तब हिंसक हो गए, जब कॉलेज के गेट तोड़ दिए गए. छात्रों का दावा है कि धारदार हथियार लेकर कुछ बाहरी लोग कॉलेज में घुसे, दुकानों में तोड़फोड़ की और कई इमारतों में आग लगा दी. पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि छह मोटरसाइकिल और तीन एसयूवी गाड़ियों को भी जला दिया गया.

हिंसा वाली रात के बाद पंजाब पुलिस ने यूनिवर्सिटी के गेटों की सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया. इस बीच, बड़ी संख्या में छात्र बैग और सूटकेस लेकर कॉलेज कैंपस से अपने घर जाते दिखाई दिए. छात्रों का घर लौटना सोमवार सुबह ही शुरू हो गया था. कॉलेज प्रशासन ने मिड टर्म परीक्षाएं टाल दी थीं और 10 दिन की छुट्टी घोषित कर दी थी. रात में छात्र अपने घर जाने के लिए दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों में बैठते दिखाई दिए.

LPU के छात्र घर जाने के लिए बसों में बैठते हुए. सड़क के दूसरी ओर पुलिस की एक गाड़ी तैनात है | फोटो: अलीशा दत्ता/दिप्रिंट
LPU के छात्र घर जाने के लिए बसों में बैठते हुए. सड़क के दूसरी ओर पुलिस की एक गाड़ी तैनात है | फोटो: अलीशा दत्ता/दिप्रिंट

कुछ छात्र मुख्य सड़क पर खड़ी दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों से घर जा रहे हैं, जबकि कुछ छात्र LPU तक आने वाली सड़क पर खड़ी कारों से रवाना हो रहे हैं | फोटो: अलीशा दत्ता/दिप्रिंट

कुछ छात्र मुख्य सड़क पर खड़ी दूसरे राज्यों में जाने वाली बसों से घर जा रहे हैं, जबकि कुछ छात्र LPU तक आने वाली सड़क पर खड़ी कारों से रवाना हो रहे हैं | फोटो: अलीशा दत्ता/दिप्रिंटडिस्प्ले बोर्ड पर LPU का एक फटा हुआ पोस्टर लगा है, जबकि पुलिसकर्मी कैंपस के गेटों की सुरक्षा कर रहे हैं | फोटो: अलीशा दत्ता/दिप्रिंट

डिस्प्ले बोर्ड पर LPU का एक फटा हुआ पोस्टर लगा है, जबकि पुलिसकर्मी कैंपस के गेटों की सुरक्षा कर रहे हैं | फोटो: अलीशा दत्ता/दिप्रिंटLPU के गेट के बाहर एक छात्र सूटकेस लेकर घर जाने का इंतज़ार कर रहा है. वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं | फोटो: अलीशा दत्ता/दिप्रिंट

LPU के गेट के बाहर एक छात्र सूटकेस लेकर घर जाने का इंतज़ार कर रहा है. वहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं | फोटो: अलीशा दत्ता/दिप्रिंटLPU कैंपस में सेवा से हटाए जा चुके MiG-23UM विमान के नीचे एक साइन बोर्ड क्षतिग्रस्त हालत में है. एक रात पहले ही पीछे आग की लपटें उठ रही थीं और एक छात्र को इस विमान के ऊपर खड़े हुए वीडियो में देखा गया था | फोटो: अलीशा दत्ता/दिप्रिंट

LPU कैंपस में सेवा से हटाए जा चुके MiG-23UM विमान के नीचे एक साइन बोर्ड क्षतिग्रस्त हालत में है. एक रात पहले ही पीछे आग की लपटें उठ रही थीं और एक छात्र को इस विमान के ऊपर खड़े हुए वीडियो में देखा गया था | फोटो: अलीशा दत्ता/दिप्रिंटरात की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी LPU कैंपस के बाहर सड़क किनारे एक दुकान पर आराम करते हुए | फोटो: अलीशा दत्ता/दिप्रिंट

रात की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी LPU कैंपस के बाहर सड़क किनारे एक दुकान पर आराम करते हुए | फोटो: अलीशा दत्ता/दिप्रिंट(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)


यह भी पढ़ें: 18 लाख की फीस, दो क्लासरूम और न हॉस्टल न लाइब्रेरी: IIM संबलपुर के दिल्ली सेंटर के छात्र पहुंचे कोर्ट


 

share & View comments