scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमखेलजीव 27वें स्थान पर खिसके

जीव 27वें स्थान पर खिसके

Text Size:

स्कॉट्सडेल, आठ दिसंबर ( भाषा ) भारत के जीव मिल्खा सिंह तीन ओवर 74 के निराशाजनक स्कोर के साथ पीजीए टूर चैम्पियंस क्वालीफाइंग टूर्नामेंट के दूसरे दौर के बाद 27वें स्थान पर खिसक गए ।

पहले दौर में 66 का स्कोर करने के बाद जीव दूसरे स्थान पर थे लेकिन दूसरे दौर में एक बर्डी, दो बोगी और एक डबल बोगी के बाद वह संयुक्त 27वें स्थान पर खिसक गए ।

वह पीजीए टूर चैम्पियंस कार्ड हासिल करने से अभी भी सात शॉट पीछे हैं ।

ज्योति रंधावा कुल 143 के स्कोर के साथ संयुक्त 43वें स्थान पर हैं ।

मार्क वॉकर 11 अंडर के स्कोर के साथ बढत बनाये हुए हैं ।

भाषा मोना नमिता

नमिता

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments