चेन्नई, 25 जनवरी (भाषा) शशिकुमार मुकुंद गुरुवार को यहां कड़े मुकाबले में चेक गणराज्य के दूसरे वरीय डोमीनिक पेलान को हराकर 25 हजार डॉलर इनामी आईटीएफ फ्यूचस्र अंतरराष्ट्रीय टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय रहे।
शशिकुमार ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए पेलान को तीन घंटे और 10 मिनट में 5-7, 7-6, 7-5 से हराया।
ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टोमिक को हालांकि अभिनव संजीव के खिलाफ सीधे सेट में 6-1 6-4 की जीत के दौरान अधिक पसीना नहीं बहाना पड़ा।
यूक्रेन के एरिक वेंशेलबोइम ने रंजीत के खिलाफ आसान जीत दर्ज की जबकि रूस के एलेक्सी जखारोइ ने आठवें वरीय इजराइल के ओरेल केमही को सीधे सेट में हराया।
युगल में आदिल कल्याणपुर और बोगडन बोदराओव की जोड़ी ने कबीर हंस और आर्यन शाह की जोड़ी को शिकस्त दी।
भाषा सुधीर नमिता
नमिता
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.