scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलचेन्नई ओपन क्वालीफाइंग ड्रॉ में भारत की चुनौती पहले दौर में खत्म

चेन्नई ओपन क्वालीफाइंग ड्रॉ में भारत की चुनौती पहले दौर में खत्म

Text Size:

चेन्नई, 10 सितंबर ( भाषा ) डब्ल्यूटीए चेन्नई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग ड्रॉ में पांचों भारतीय खिलाड़ी पहले दौर में हारकर बाहर हो गए ।

भारत का कोई भी खिलाड़ी एक भी सेट नहीं जीत सका ।

जापान के युकी नैतो ने 16 वर्ष के लक्ष्मीप्रभा अरूणकुमार को 6 . 4, 6 . 1 से हराया और अब ओलिविया टी से खेलेंगे जिन्होंने दसवीं वरीयता प्राप्त एकातेरिना काजियोनोवा को 6 . 3, 6 . 1 से मात दी ।

दूसरी वरीयता प्राप्त जापान के नाओ हिबिनो ने भारत के साइ चामार्थी को 6 . 1, 6 . 0 से हराया ।

भारत की रूतुजा भोसले , रिया भाटिया और सौजन्या बाविसेट्टी भी एकतरफा मुकाबले हार गई।

भाषा मोना आनन्द

आनन्द

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments