scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमखेलभारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने अमेरिका को हराया

Text Size:

मस्कट, 25 जनवरी ( भाषा ) मरियाना कुजूर और दीपिका सोरेंग के दो दो गोल की मदद से भारत ने हॉकी 5 महिला विश्व कप में पूल सी के दूसरे मैच में अमेरिका को 7 . 3 से हराया ।

भारत के लिये महिमा चौधरी ( 17वां मिनट ), मरियाना कुजूर ( 20वां और 22वां ), दीपिका सोरेंग ( 23वां और 25वां ), मुमताज खान ( 27वां ) और अजमिना कुजूर ( 29वां ) ने गोल दागे ।

अमेरिका के लिये जैकलीन समफेस्ट (चौथा , 18वां ) और कप्तान लिनीया गोंजालेस ( 14वां ) ने गोल किया ।

समफेस्ट ने रिवर्स शॉट पर अमेरिका को बढत दिलाई जबकि कप्तान लिनीया ने दूसरा गोल करके भारतीय खेमे में खलबली बचा दी ।

दूसरे हाफ में भारतीयों ने जवाबी हमले बोलकर दबाव बनाया और महिला ने 17वें मिनट में पहला गोल कर दिया । अमेरिका के लिये अगले ही मिनट समफेस्ट ने दूसरा गोल किया ।

इसके बाद से भारतीयों ने लगातार गोल दागे । मरियाना ने 20वें और 22वें मिनट में गोल करके भारत को बराबरी दिलाई । इसके बाद दीपिका के गोल से भारत ने बढत बना ली । दीपिका ने 25वें मिनट में एक और गोल किया । मुमताज और अजमिना ने एक एक गोल करके अमेरिका की हार तय कर दी ।

भारत ने पहले मैच में पोलैंड को 5 . 4 से हराया था ।

भाषा मोना

मोना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments