scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमखेलभारतीय ट्रैप निशानेबाज रबात शॉटगन विश्व कप में क्वालीफिकेशन मार्क से चूके

भारतीय ट्रैप निशानेबाज रबात शॉटगन विश्व कप में क्वालीफिकेशन मार्क से चूके

Text Size:

नयी दिल्ली, सात फरवरी (भाषा) भारतीय निशानेबाज भोवनीश मेंदिरत्ता और जोरावर संधू मोरक्को के रबात में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप शॉटगन में दूसरे दिन पुरुष ट्रैप क्वालीफायर में 118 अंक के स्कोर से क्रमश: 16वें और 19वें स्थान पर रहे।

छठे और फाइनल स्पॉट के लिए शूटऑफ मार्क 119 अंक का था।

महिलाओं की ट्रैप स्पर्धा में भी निराशा ही हाथ लगी क्योंकि राजेश्वरी कुमार 113 अंक से आठवें स्थान पर रहीं। छठा और अंतिम क्वालीफाइंग स्थान 114 अंक पर था।

सभी छह भारतीय निशानेबाज इस तरह पदक की दौड़ से बाहर हो गये।

भाव्या त्रिपाठी (109) 17वें और मनीष कीर (106) 22वें स्थान पर रहे।

पुरुष ट्रैप स्पर्धा में दौड़ में तीसरे भारतीय पृथ्वीराज टोंडाईमान 114 के स्कोर से 57वें स्थान पर रहे।

भाषा नमिता पंत

पंत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments