सिंगापुर, 12 अक्टूबर (भाषा) भारत के एक नागरिक के खिलाफ वैध टिकट के बिना फॉर्मूला वन सिंगापुर ग्रां प्री के क्षेत्र में कथित तौर पर प्रवेश करने के आरोप में दो आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने अदालती दस्तावेजों का हवाला देते हुए कहा कि 39 वर्षीय दावर आरिश आदिल नौ अक्टूबर को दोपहर लगभग एक बजकर 45 मिनट पर टेमासेक एवेन्यू के गेट नंबर दो पर था जब उसने कथित तौर पर टिकट वाले क्षेत्र में प्रवेश किया। उस पर 10 अक्टूबर को आरोप तय किए गए।
यही नहीं उसने उसी दिन दो बजे फिर से अनधिकृत रूप से एक अन्य क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की। ‘द वार्फ’ के नाम से मशूहर इस क्षेत्र में केवल सिंगापुर ग्रां प्री से जुड़े कर्मचारी ही जा सकते हैं।
इस मामले में शुक्रवार को फिर से सुनवाई होगी। इस तरह के अपराध के लिए तीन महीने तक की कैद, 1,500 सिंगापुर डॉलर तक का जुर्माना या दोनों हो सकते हैं।
रेड बुल के मैक्स वर्स्टापेन ने रविवार को सिंगापुर ग्रां प्री जीती थी।
भाषा
पंत
पंत
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.